भारत ने 2018-19 में अब तक किया 36.80 लाख टन चीनी का निर्यात

Sugar शक्कर चीनी


भारत ने 2018-19 में अब तक किया 36.80 लाख टन चीनी का निर्यात
नई दिल्ली। भारत ने 2018-19 के मौजूदा विपणन वर्ष में अब तक अनुमानित तौर पर 36.80 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। यह जानकारी बुधवार, 11 सितंबर 2019 को चीनी उद्योग की ओर से जारी किए गए आँकड़ों से सामने आई है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने मौजूदा 2018-19 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में अतिरिक्त 50 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है जिसके लिए राजसहायता भी दी जा रही है। पिछले वर्ष यहाँ से केवल 5 लाख टन चीनी का ही निर्यात हो पाया था। इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (एआईएसटीए) के अनुसार 9 सितंबर तक देश से 31.40 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है बाकी 5,44,635 टन चीनी रास्ते में है। निर्यात किए गए कुल चीनी में कच्चा चीनी 14.9 लाख टन और सफेद चीनी 15.30 लाख टन रहा।
एआईएसटीए ने कहा, 'चीनी निर्यात का सर्वाधिक हिस्सा ईरान गया। इसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका, सोमालिया और अफगानिस्तान का स्थान है।' मौजूदा वर्ष 2018-19 और उससे पिछले वर्ष चीनी के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण भारत इसमें अवांछित स्थिति में है। मौजूदा वर्ष में चीनी उत्पादन करीब 3.30 करोड़ टन रहने का अनुमान है जबकि 2017-18 में यह 3.23 करोड़ टन रहा था।