विधान सभा का सात दिवसीय विशेष सत्र बुलाए प्रदेश सरकार: महेश चौधरी

विधान सभा का सात दिवसीय विशेष सत्र बुलाए प्रदेश सरकार: महेश चौधरी

भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश ने की माँग


भोपाल, बुधवार, 2 नवम्बर 2022। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर मध्यप्रदेश में भी किसानों और कृषि से सम्बन्धित विषयों को लेकर खुली चर्चा हेतु विधानसभा का सात दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की भारतीय किसान संघ ने माँग की है। भारतीय किसान संघ के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने कृषक दुनिया के संपादक संदीप श्रीवास्तव से हुई विशेष चर्चा में यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर जब पूरे देश के अंदर अनेक विषयों पर कार्यशालाएँ और संगोष्ठियाँ आयोजित कर चिन्तन, मनन और मंथन चल रहा है, ऐसे में कृषि प्रधान प्रदेश मध्यप्रदेश में भी किसानों और कृषि से सम्बन्धित विषयों को लेकर खुली चर्चा हेतु विधानसभा का सात दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जाये। इसके लिये भारतीय किसान संघ ने 22 नवम्बर से पहले 10 नवम्बर को प्रदेश की सभी विधान सभाओं में विधायकों के समक्ष ढोल, मंजीरों के साथ प्रदर्शन कर उन्हें माँग पत्र सौंपने की योजना तैयार की है। भारतीय किसान संघ की ओर से सभी तहसील अध्यक्षों को एक माँग पत्र तैयार करके दिया गया है, जिसमें 10 विषयों पर विशेष सत्र बुलाने की माँग की गई है।

महेश चौधरी ने कहा कि इन 10 विषयों पर सरकार वर्तमान में की गई और भविष्य में की जाने वाली अपनी योजनाओं के सम्बन्ध में खुलकर चर्चा करे। 7 दिवसीय सत्र में कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सहकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं को शामिल किया जाये। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से प्रदेश के किसानों क्या लाभ मिला, क्या लाभ मिलेगा और वो योजनाएँ कैसी हों जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसके संबंध में आँकड़ों के साथ विस्तृत चर्चा की जानी चाहिये।

विधान सभा के 7 दिवसीय विशेष सत्र में कृषि व उससे सम्बन्धित क्षेत्रों पर चर्चा के लिये निम्नलिखित विषय हैं:-