आत्मनिर्भर गाँव से ही आत्मनिर्भर भारत बनेगा: विष्णु दत्त शर्मा

Vishnu Dutt Sharma addressing to BJP Kisan Morcha MP through video conferencing on June 1, 2020


पोलिंग बूथ के सौ घरों में संपर्क करें: सुहास भगत


भोपाल। आत्मनिर्भर गाँव से ही आत्मनिर्भर भारत बनेगा। भारत की आत्मा गाँवों में ही बसती है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा खजुराहो से लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्य समिति सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार, 1 जून 2020 को इस आशय के विचार व्यक्त किए। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की जो रूपरेखा तैयार करके 20 लाख करोड़ का पैकेज विभिन्न क्षेत्रों को दिया है, उसमें से कृषि और उससे सम्बद्ध क्षेत्र की योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने की महत्वपूर्ण जवाबदारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गाँवों में ही बसती है। इसलिए गाँवों के आत्मनिर्भर होने से ही आत्मनिर्भर भारत अभियान का संकल्प पूरा होगा।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाने की महत्त्वपूर्ण जवाबदारी भाजपा किसान मोर्चा की है। इसके लिए किसान मोर्चा प्रत्येक जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक वृहद किसान सम्मेलन आयोजित करे, जिसमें विशेष रूप से ऐसे किसानों को शामिल करे जो भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हों। कृषि या उससे सम्बद्ध क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों, नवाचार करने वाले कृषकों आदि को वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल करें।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को लॉकडाउन के समय किसानों को जागरूक करने के लिए चलाए गए अभियान कोरोना भगाए, तीन उपाय की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चेहरे पर गमछा, दो गज दूरी और त्रिकुटा चूर्ण का वितरण करने का कार्यक्रम न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभियान के लिए तैयार किया गया गीत भी बेहद लोकप्रिय हुआ है। पहले ही कर चुका है।
उन्होंने कहा कि गाँवों को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए भविष्य में इसकी चर्चा करके भाजपा किसान मोर्चा एक रणनीति बनाएं। गाँव की चर्चित और ख्याति प्राप्त वस्तु को बाजार उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।


Pradesh Sangathan Mahamantri Suhas Bhagat addressing through video conferencing to BJP Kisan Morcha on 1 June 2020
पोलिंग बूथ के सौ घरों में संपर्क करें: सुहास भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा को तीन विशेष कार्य करने का आग्रह किया। पहला, सभी मण्डलों में किसी एक दिन फेस मास्क और हैण्ड सेनेटाइजर का वितरण करना है। दूसरा, प्रत्येक जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किसानों का बड़ा सम्मेलन करना है जिसमें सब प्रकार के किसान शामिल हों। तीसरा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक प्रत्येक पोलिंग बूथ के कम से कम सौ घरों तक पहुँचाने का कार्य अभियान के रूप में सभी कार्यकर्ताओं को करना है। सुहास भगत ने कहा कि यह तीनों कार्य करते समय चेहरे को फेस मॉस्क से ढंककर रखें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
सुहास भगत ने कहा कि इन तीन कार्यों के अलावा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंत्र लोकल और वोकल का संकल्प भी आम जनता को दिलवाना होगा। उन्होंने कहा लोकल से तात्पर्य स्थानीय उत्पादों के उपयोग से है और वोकल से तात्पर्य उन स्थानीय उत्पादों की विशेषताओं की चर्चा लोगों के बीच में करें जिनसे स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार हो और उनकी उपयोगिता बढ़े।


Bhartiya Janta Party Madhyapradesh MP Vice President Vinod Gotiya addressing through video conference to BJP Kisan Morcha on June 1, 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर पर कम से कम 100 लोगों को फेस्क मास्क और हैण्ड सेनेटाइजर वितरित करें। जिला स्तर पर होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कम से कम 100 किसानों को शामिल करें। उनकी सूची बनाकर प्रदेश कार्यालय को अवश्य भेजें। पोलिंग बूथ स्तर पर घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की उपलब्धियों के पत्रक का वितरण करें। सभी कार्यक्रमों की सूचना पहले से ही प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को दें। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग उसी दिन प्रदेश कार्यालय को करें।


Bhartiya Janta Party Kisan Morcha Madhyapradesh President Ranveer Singh Yadav in video conference on June 1, 2020
कार्यक्रम के अंत में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन की ओर से मिले इस कार्यक्रम को मोर्चा पूरी तैयारी के साथ सफल बनाएगा। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश के आईटी संयोजक शिवराज सिंह डाबी के विशेष सहयोग से पूर्ण हुआ।