समुद्री खाद्य पदार्थ निर्यात 30 अरब डॉलर के स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास करेंगे: पीयूष गोयल

The Union Minister for Commerce of India Piyush Goel
नयी दिल्ली। समुद्री खाद्य पदार्थ निर्यात 30 अरब डॉलर के स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार, 21 नवम्बर 2019 को ट्विट की यह जानकारी दी।
पीयूष गोयल ने ट्विटर पर लिखा, ''सीफूड एक्सपोट्र्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भेंट हुई। यह भेंट मत्स्य निर्यात बढ़ाने तथा इसके निर्यात को 30 अरब डॉलर पर पहुँचाने के लिये रूपरेखा तैयार करने को लेकर हुई।''
उन्होंने कहा कि समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यातकों के साथ चर्चा की। यह चर्चा क्षेत्र का निर्यात बढ़ाने और आने वाले वर्षों में इसे 30 अरब डॉलर के स्तर पर ले जाने के के उपायों पर हुई।
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मछुआरों के हितों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। भारत का समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात 7 अरब डॉलर से अधिक है। इसमें 'फ्रोजन' झींगा और 'फ्रोजन' मछली प्रमुख हैं। अमेरिका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया देश के समुद्री खाद्य उत्पादों के लिये महत्वपूर्ण बाजार है। कुल निर्यात में इनकी हिस्सेदारी क्रमश: लगभग 33 प्रतिशत और 32 प्रतिशत है। उसके बाद क्रमश: यूरोपीय संघ (16 प्रतिशत), जापान (7 प्रतिशत), पश्चिम एशिया (4 प्रतिशत) और चीन (3 प्रतिशत) का स्थान है।