पन्ना। पन्ना जिले में वृहद स्तर पर पान की खेती की जा रही है। सहायक संचालक उद्यान एम.एम. भट्ट द्वारा बुधवार, 20 नवम्बर 2019 को यह जानकारी दी गयी।
श्री भट्ट ने बताया कि पन्ना जिले के ग्राम मोहन्द्रा, पटनातमोली, कटरा, नयागाँव, गंज के कृषकों द्वारा बड़े स्तर पर पान की खेती की जा रही है। जिले में पान की खेती करने वाले परिवारों की संख्या 2,200 से 2,500 तक है। जिले में कृषकों द्वारा अधिकतर बंगला पान और कटक पान की प्रजातियाँ लगाई जाती हैं। जिले में पान का प्रति बरेजा क्षेत्र आधा से एक एकड़ तक रहता है जिसे 3 या 4 किसान मिलकर करते हैं। पान की खरीदी 10 रुपये से 100 रुपये सैकड़ा के हिसाब से व्यापारियों द्वारा की जाती है।
श्री भट्ट ने बताया गया कि पान कि विक्रय मंडी का समय 4:00 से 7:00 प्रात: तक रहता है। स्थानीय मंडियाँ मोहन्द्रा, नयागाँव, पटना तमोली हैं। पान की बाहरी मंडियाँ सतना, कटनी, दमोह, सागर, लखनऊ कानपुर हैं।
पन्ना में की जा रही है पान की वृहद खेती: एम.एम. भट्ट