बस्ती। किसानों का शोषण करने वालों की कुर्की होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, 21 नवम्बर 2019 को नवनिॢमत मुंडेरवा चीनी मिल का लोकार्पण एवं पेराई सत्र के उद्घाटन अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मिल के चलने से बस्ती और संतकबीरनगर के करीब 30 हजार किसान लाभान्वित होंगे तो प्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से 8,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। चीनी के साथ ही मिल में बिजली का भी उत्पादन होगा।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि गन्ना किसानों का शोषण करने वालों की कुर्की की जाएगी, मिल नीलाम कर दी जाएगी। बकाया पिछली सरकारों का पाप है। इस दौरान उन्होंने बस्ती जिले में 116 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
करीब आधे घंटे के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस, सपा और बसपा पर खूब बरसे। कांग्रेस पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'शहजादे और शहजादी' बताएं कि उन्होंने देश-प्रदेश के विकास के लिए क्या किया।
इन्होंने भी संबोधित किया
प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश पासी, सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, बस्ती जिले के सभी विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल ने भी जनसभा को संबोधित किया। सभा में सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के विधायकों के साथ ही आयुक्त, आईजी, डीएम और एसपी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
किसानों का शोषण करने वालों की होगी कुर्की: योगी आदित्यनाथ