नई दिल्ली। भारत ने गत वर्ष की तुलना में 5 लाख टन अधिक वनस्पति तेल आयात किया है। खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार, 15 नवम्बर 2019 को यह जानकारी दी गई।
संगठन द्वारा संकलित आँकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 155 लाख टन से अधिक वनस्पति तेल का आयात किया जो वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले करीब 5 लाख टन अधिक है।
देश में तेल-तिलहन उत्पादन व विपणन वर्ष 2018-19 (नवंबर-अक्टूबर) के दौरान वनस्पति तेल का कुल आयात करीब 155.50 लाख टन रहा, जबकि इससे एक साल पहले 2017-18 में भारत ने 150.26 लाख टन वनस्पति तेल का आयात किया था। इस प्रकार वनस्पति तेल के आयात में वार्षिक आधार पर 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वनस्पति तेल में खाद्य एवं अखाद्य दोनों प्रकार के तेल शामिल होते हैं। खाद्य तेल का कुल आयात 2018-19 में 149.13 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले देश में खाद्य तेल का आयात करीब 145.17 लाख टन था।
गत वर्ष की तुलना में 5 लाख टन अधिक वनस्पति तेल आयात किया