सूरजपुर। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम से जुड़े प्रगति महिला ग्राम संगठन के सदस्यों को आयस्टर मशरूम उत्पादन से जोड़कर आजीविका संवर्धन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 को आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण जैव प्रयोगशाला प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर से आये वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत शर्मा द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण का प्रथम दिवस सूरजपुर के जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन में हुआ एवं शेष दो दिवसीय प्रशिक्षण जैव प्रयोगशाला प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर में दिया जायेगा। जिसमें कुल 14 समूह से 30 महिला दीदीयों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो 14 एवं सहायता से जुड़े 168 महिलाओं को ''एक ग्राम एक आजीविका'' के आधार पर मशरूम की खेती से जोड़ा जाएगा।
प्रशिक्षण उपरांत इन्हें जिला प्रशासन के सहयोग से मशरुम किट का वितरण किया जाएगा, जिसमें औसतन 3,000 किलोग्राम तक आयस्टर मशरुम प्राप्त होगा। जिसका औसतन बाजार मूल्य रुपये 3,60,000 प्राप्त होगा।
मशरुम की खेती के लिए महिला ग्राम संगठन के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण