किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त जैव उर्वरक एवं कीटनाशक सस्ते दर पर मिलेंगे, कृषि महाविद्यालय मुरझड़ में बिक्री केन्द्र प्रारंभ

बालाघाट, शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019। कृषि महाविद्यालय बालाघाट, मुरझड़ फार्म वारासिवनी द्वारा कृषकों को विभिन्न फसलों के उच्च गुणवत्तायुक्त जैव उर्वरक एवं कीटनाशक सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
डॉ. जी.के. कौतू, प्रमुख वैज्ञानिक, प्लांट ब्रीडिंग एण्ड जेनेटिक्स, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के अनुसार ऐसे कृषक जो बाहर से जैव उर्वरक एवं जैव कीटनाशक खरीद नहीं पाते हैं, उन्हें सस्ती दर पर उपलब्ध कराने हेतु यह विक्रय केन्द्र (सेल काउन्टर) स्थापित किया गया है। यहाँ पर कृषकों को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित जैविक कीटनाशक एवं जैव उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि महाविद्यालय वारासिवनी, मुरझड़ फार्म में उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाए।